रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। बता दे की वहीं उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। (Orange alert in Chhattisgarh)

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर और आस-पास के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के आसार, हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

बता दें कि, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हलकी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग में अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। बता दें कि, बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आगमन के कारण पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के बाद ठंड बढ़ने के भी आसार है।