thand chhutti

रायपुर। बारिश और धुंध के चलते प्रदेश के कई जिलों में ठण्ड काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए कुछ जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इनमें सरगुजा और सूरजपुर में 7 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दिया गया है। सरगुजा जिले में अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण कलेक्टर कुंदन कुमार ने प्राथमिक से लेकर उच्चत्तर माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। उधर बलरामपुर में तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। यहां 4 और 5 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। चूंकि वर्तमान में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए परीक्षा की तिथियों में बदलाव भी किया जा रहा है। ठण्ड का यही आलम रहा तो छुट्टियों की तारीख आगे बढ़ने की भी संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  TRP BREAKING : आबकारी विभाग में 14 अफसरों के ट्रांसफर, लिस्ट में देखें कौन-कहां गया