Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए
Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर ग्राउंड किये गए हैं। अब जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट प्रातः 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। इस उड़ान को सुबह 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं।

घने कोहरे के चलते फ्लाइट नहीं हो पा रही रायपुर में लैंड अहमदाबाद रायपुर पुणे इंडिगो फ्लाइट रायपुर में नहीं हो पाई लैंड। सुबह 10:40 को रायपुर आना था। मुंबई रायपुर विशाखापट्टनम एयर इंडिया की फ्लाइट भी नहीं हो पाई रायपुर में लैंड सुबह 11:25 पर होना था लैंड।

See also  record break - दिवाली के 2 दिन में गटक गए 20 करोड़ की शराब