रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगतारा ठंड बढ़ रही है। जिसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूल समय पर बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं 9 जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। जांजगीर, कवर्धा और गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं अगर स्कूलों के बंद करने की बात करें तो बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, बालोद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित 12 जिलों में स्कूलों को 7 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है।

जांजगीर में स्कूल की टाइमिंग बदली
शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से 4.45 बजे तक संचालित होगा और द्वितीय पाली मे अपरान्ह 12 बजे से 4.45 तक संचालित होगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार को 9.45 बजे से 4 बजे तक और शनिवार प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।

See also  भारत का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 हजार जवानों ने 300 नक्सली नेताओं को घेरा, कररेगुट्टा और नीलम सराय पहाड़ी में आमने सामने मोर्चा

कबीरधाम में भी स्कूल का समय बदला
कबीरधाम में स्कूल सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पहली पाली के लगेंगे, जबकि दूसरी पाली के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल 12.45 से 4 बजे तक लगेंगे। वहीं एकल पाली वाले स्कूल 10 बजे से 4 बजे तक लगेंगे। ये व्यवस्था 31 जनवरी तक के लिए लागू होगी।

जीपीएम में स्कूल का समय बदला
गौरेला पेंड्रा मरवाही स्कूल में सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पहली पाली के लगेंगे, जबकि दूसरी पाली के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल 12.45 से 4 बजे तक लगेंगे। शनिवार को पहली पहली 9.15 से 12.30 तक लगेगी। वहीं एकल पाली वाले स्कूल 10.15 बजे से 4 बजे तक लगेंगे। वहीं शनिवार को 10.15 से 2 बजे तक कक्षाएं लगेगी। ये व्यवस्था 31 जनवरी तक के लिए लागू होगी।