मठपारा की सड़कों पर दान लेते दिखाई दिए सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दान लेते नजर आए। वे राजधानी में मठपारा की सड़कों में लोगों से दान लेते दिखे। मठपारावासी भी सीएम को दान देने अपने घरों से बाहर आए। इस अवसर पर वे सबसे पहले दुधाधारी मठ पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री को धान से तौला गया।

इस अवसर पर सीएम ने सभी को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी है। मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं। किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है। अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है।

दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान बालाजी की कृपा से बहुत अच्छी पैदावार हुई है। 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई साथ ही सभी को तत्काल भुगतान मिला।

See also  नवतपा से पहले ही तपने लगी छत्तीसगढ़ की धरती: रायपुर में पारा 44 डिग्री पार, माना में रिकॉर्ड 45 डिग्री; आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर