पत्नी से हुआ झगड़ा तो हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ पति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा- Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ की उर्जा नगरी कोरबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, वह युवक झगड़े के बाद हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक युवक को समझाया गया, जिसके बाद वह टॉवर से नीचे उतरा।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना पसान थाना इलाके के धवलपुर गांव की है। यहां एक शख्स और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। करीब 3 घंटे तक मान-मनौव्वल चलता रहा। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद वह शख्स नीचे उतरा।

See also  3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद, बोरियों में भरकर ले जा रहा था रायपुर…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर