विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी व इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव तक ईडी की टीम यहां रहेगी। यही होता हुआ दिख रहा है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। बीजेपी हार के डर से यहां पार्टी प्रत्याशी और नेता, पदाधिकारी बदल रही है। इसलिए ईडी यहां भेजकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

भाजपा छत्तीसगढ़ में लड़ नहीं पा रही है। लगातार पदाधिकारी बदले जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ये बातें कहीं। अधिकारी-कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा, भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती?

See also  Bhanupratappur Assembly By-Election 2022 - उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक कुल 64.86 प्रतिशत

केंद्र की टीम रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करे। भाजपा के नेता उसकी शिकायत करें। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ। चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती? सीएम भूपेश ने चुटकी लेते हुए कहा हार के दर से गुजरात में प्रत्याशी बदल दिए गए। उसी तरह यहां भी 14 के 14 बदल दिए जायेंगे। इसलिए बीजेपी के नेता दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं।