Tomorrow Arun Sao Will support the dharna- मूणत बोले प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन आंदोलन को मजबूती देगा
Tomorrow Arun Sao Will support the dharna- मूणत बोले प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन आंदोलन को मजबूती देगा

टीआरपी डेस्क

चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरनेका आज दसवां दिन रहा। धरने को समर्थन देने रोज राजनैतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठन लगातार धरना स्थल पहुँच रहे हैं। कल शनिवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत के अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने भाजपा अध्यक्ष अरुण साव पहुँचेंगे धरना स्थल। आज धरना स्थल पर सुबह विज्ञान महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र पहुँचे। वहीँ देर शाम साहू समाज की महिला समूह भी श्रीमती वंदना साहू और सरिता संपदा के नेतृत्व में 20 से अधिक महिलाओं सहित धरना स्थल अपना समर्थन देने पहुँची ।

रायपुर सांसद सुनील सोनी , राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन हेतु धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगो मे इस आंदोलन के समर्थन में जो स्वजागृतता देखने को मिल रही है यह वाकई में सराहनीय है एवं नगरनिगम के उदासीन अनैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।

See also  Opinion Poll : राजस्थान में क्या है जनता का मूड, चुनाव 2023 में कांग्रेस- बीजेपी किसके हाथ लगेगी सत्ता, क्या कहती है ABP C-Voter की सर्वे रिपोर्ट

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक भी ली उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार , महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया श्री मूणत ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा की पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था और हम इसके लिए आंदोलनरत हुए मगर जब हमने धीरे धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमे गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया स्मार्टसिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट