नई दिल्ली | ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में एक से एक शानदार और लग्जरी गाड़ियां जनता के सामने प्रदर्शित की जा रही है। इसी बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो एक्सपो के टोयोटा के पवेलियन के हॉल नंबर 9 में सीलिंग के ऊपर शॉर्ट सर्किट हो गया, इसके चलते आग की तेज लपटें दिखाई देने लगी। आनन-फानन आग बुझाई गई। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।  वहां मौजूद सुरक्षा व दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया आग बुझाने में यदि जरा सी लापरवाही हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लग गई थी जिससे तुरंत काबू पा लिया गया।

See also  CG BREAKING : राजधानी के पेट्रोल पंप में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक़, देखें वीडियो