CG-News-greedy-leopard-made-a-victim-of-a-woman-took-her-away-from-home
CG-News-greedy-leopard-made-a-victim-of-a-woman-took-her-away-from-home

मनेंद्रगढ़। CG News: जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 में आतंक मचा रहे आदमखोर तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में यह घटना हुई।

CG News: जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा की रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी। इसी बीच तेंदुआ वहां पहुंचा। वह महिला को उठाकर ले गया।

CG News: तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुआ ने तीसरी बार हमला किया है। तेंदुआ अब तक दो महिला की जान ले चुका है।

See also  नवा रायपुर में 23 से 24 ​सितंबर को बड़ा प्रदर्शन, प्रदेशभर से संविदा कर्मचारी जुटकर निकालेंगे सरकार के वादों की बारात

CG News:सोमवार सुबह तक तेंदुआ अरहर के खेत के पास ही देखा गया । मौके पर बडी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और चारो तरफ से उसे घेर कर रखा है। वहीं आदमखोर तेंदुए को पकडने के लिए कांकेर से विशेष टीम पहुंच चुकी है।