रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। संतोषी नगर इलाके में एक ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में एक युवक की मौत की खबर आ रही है। साथ ही इस हादसे में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि दोनों युवकों की भी हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

प्रांरभिक जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक कबाड़ी के गोदाम में ये विस्फोट हुआ है। घटना के बाद से ही कबाड़ी वाला फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर टिकरापारा पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  इलाज में लापरवाही से मौत के मामले में निजी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर और स्टाफ पर FIR दर्ज, घटना के 3 साल बाद ही कार्यवाही