इराक में 4 दशक बाद हो रहे इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान फुटबॉल स्टेडियम में गुरुवार को भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोग घायल हो गए। इराक की फुटबॉल फडरेशन ने बताया कि फाइनल की 90% टिकट काफी पहले ही बिक गई थी। जिससे हजारों किलोमीटर दूर से मैच देखने आए लोगों का गुस्सा फूट गया। फुटबॉल फैन नाराज होकर स्टेडियम के बाहर जुटना शुरू हो गए जिसके बाद इतनी भीड़ हो गई कि भगदड़ मचने लगी।

भगदड़ रोकने के लिए रास्ते बंद किए

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बसरा इंटरनेशनल स्टेडियम की कैपिसिटी 65 हजार लोगों की है। हालांकि गुरुवार को अरेबियन गल्फ कप का फाइनल मैच देखने के लिए 65 हजार से कहीं ज्यादा लोग जुट गए थे। इतनी तादाद में लोगों को जुटता हुआ देख स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे।

बसरा में हालात इतने खराब गए थे कि फुटबॉल फैन्स को रोकने के लिए स्टेडियम तक जाने वाले सभी रास्तों को 15 किलो मीटर तक बंद कर दिया था। लोग स्टेडियम तक न आएं इसके लिए बसरा शहर में जगह-जगह टीवी इंस्टॉल किए गए। भीड़ को वापस लौटने के लिए मंत्रियों से लेकर सेना तक ने अपील की लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी और भीड़ जमा करते रहे।

See also  एप्पल ने खोला दुनिया का पहला फुटबॉल की तरह पानी में तैरने वाला मोबाइल स्टोर, देखें तस्वीर

फैन्स निराशा हुए

17 साल की सज्जाद अहमद ने अलजजीरा को बताया कि वो मैच देखने के लिए दिवानिया 320 किलोमीटर की दूरी तय करके आई थी। लेकिन भगदड़ की वजह से सब कुछ खराब हो गया। उसने कहा कि अगर उसे पहले इन हालातों का पता होता को वो आती ही नहीं। गल्फ फाइनल का मैच देखने के लिए फैन्स कुवैत, ओमान, कतर, UAE और सउदी अरेबिया से भी आए थे।