कंगना रणौत की अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी कंगना रणौत ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। कंगना ने फिल्म के सेट की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठी नजर आ रहीं हैं। अपने इस पोस्ट में कंगना खुलासा किया कि इमरजेंसी फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी गिरवी रख दी है। साथ ही कंगना ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था, इसके बावजूद उन्होंने फिल्म के काम पर ब्रेक नहीं लगने दिया। कंगना ने पोस्ट में कहा कि उन्होंने इन मुश्किलों का पता किसी को नहीं चलने दिया, क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनके फैंस परेशान हों।’

कंगना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

21 जनवरी को कंगना ने फिल्म के सेट की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘आज मैंने बतौर एक्टर इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि ये मेरे जीवन का बहुत ही खूबसूरत पल है, जो आज कंप्लीट हो गया। लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह सब बड़ी ही आसानी से हो गया होगा, लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। फिल्म के लिए जमीन गिरवी रखने से लेकर शूटिंग के दौरान डेंगू होने और ब्लड सेल्स काउंट कम होने बावजूद फिल्म में काम करने तक, हर जगह मेरी परीक्षा हुई है।’

See also  Jailer : रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ का कलेक्शन

मैं अपने करीबियों की चिंता नहीं बढ़ाना चाहती थी- कंगना

कंगना ने आगे कहा- ‘यूं तो मैं सोशल मीडिया पर बड़ी बेबाकी के साथ अपनी बात रखती हूं, लेकिन मैंने ये बात किसी से नहीं साझा की। सच कहूं तो मैं ये सब बताकर अपने करीबियों को फिजूल चिंता में नहीं डालना चाहती थी। ना ही मैं उन लोगों ये पता लगने देना चाहती थी, जो मेरे हारने का इंतजार हैं। जिन्होंने मेरी मुश्किलों को हमेशा बढ़ाया है। मैं नहीं चाहती थी कि मेरा दर्द देखकर वो लोग खुश हों।’

मुश्किलों में कभी भी टूटना नहीं चाहिए- कंगना

कंगना ने लिखा- ‘मैं आप सभी को कहना चाहूंगी कि अगर आपको लगता है कि आप जो चाहते हैं उसके लिए केवल कड़ी मेहनत करना पर्याप्त है, तो आप एक बार फिर सोचें। क्योंकि यह सच नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करना चाहिए, चाहे जो भी हो जाए। भले ही आप योग्य हों, आपको हर जगह परखा जाएगा, लेकिन आपको इस दौरान टूटना नहीं चाहिए। तब तक हार मत मानों जब तक तुम ऐसा कर सकते हो। हर तुम मेहनत करते हुए टूट भी जाते हो, तो तुम भाग्यशाली हो। जश्न मनाओ, क्योंकि ये तुम्हारी नए जन्म का समय है। मुझे अब बिल्कुल नया जन्म जैसा महसूस हो रहा है। मुझे यह खास मौका देने के लिए मेरी टीम को तहे दिल से शुक्रिया।’

See also  KANGANA RANAUT की फिर बढ़ी मुसीबत, सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने का आदेश, हो सकती है गिरफ्तारी भी!

मेरी फिक्र करने वालों को बता दूं कि मैं अब सुरक्षित हूं- कंगना

कंगना ने आगे लिखा- ‘आप लोग जो मेरी चिंता करते हैं, उन्हें बता दूं कि अब मैं सुरक्षित हूं। मैंने ये सब नहीं शेयर किया होता, अगर मैं सुरक्षित नहीं होती। आप लोग मेरी चिंता न करें। मुझे केवल आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’

इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी कंगना

कंगना रणौत इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी खुद ही कर रही हैं। इतना ही नहीं कंगना इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका’ तले बना रही हैं। कंगना इसमें इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना के साथ-साथ महिमा चौधरी, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और विशाक नायर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।