RC AA

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सूचना आयुक्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे अशोक कुमार अग्रवाल को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर का चेयरमेन नियुक्त किया गया है।

राजयपाल के उपसचिव दीपक कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में उल्लेख है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नवीन नियमों के अंतर्गत आगामी प्रबंध समिति के गठन एवं चेयरमेन का चुनाव होने तक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रेसिडेंट द्वारा अशोक अग्रवाल को प्रबंध समिति, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का चेयरमेन नियुक्त किया गया है। इसी के तहत अशोक अग्रवाल ने आज पदभार संभल लिया है।

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड होने के बाद अशोक अग्रवाल सूचना आयोग में सूचना आयुक्त बनाये गए थे। उन्होंने हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा किया था। इस बीच उन्हें एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Raipur City Crime: 15 करोड़ की ठगी का आरोपी केके श्रीवास्तव 1 जुलाई तक रिमांड पर, SIT करेगी पूछताछ