गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया जाएगा। इसमें से 140 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) और 93 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और मेधावी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विशिष्ट सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि 140 वीरता पुरस्कारों को वितरित किया जा रहा है उनमें से अधिकम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से 80 पुलिसकर्मियों और 45 जम्मू कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ से 7 जवान शामिल हैं।

 गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

See also  INDIA के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बना ओमान

छत्तीसगढ़ से इन्हें मिलेगा वीरता का पदक

जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदक दिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लवने दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

वही वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है

वही मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है उनमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, EOW एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अरुण सिंह, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल है।

वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

See also  बीजापुर में नक्सलियों ने मचाया आतंक, 5 गाड़ियों को किया आग के हवाले, देखें VIDEO

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर