श्रीनगर। सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंची है। श्रीनगर में इन दिनों शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 3 डिग्री पर है । श्रीनगर में भीषण ठंड के बीच राहुल गांधी पहले की तरह अपने अंदाज में टी-शर्ट में ही वॉक करते दिखे वहीं उनका साथ देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में पहुंचे। बता दें कि आज श्रीनगर में  3 डिग्री की कड़कती ठंड पड़ रही है ऐसे में राहुल के साथ उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में नज़र आ रहे है।

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने 370 को लेकर कहा कि हमसे राज्य का दर्जा छीना नहीं जाना चाहिए था।  370 की लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे। 8 साल से यहां चुनाव नहीं हुए हैं । ये चाहते हैं कि हम विधानसभा चुनाव के लिए भीख मांगे लेकिन हम भिखारी नहीं हैं. हम चुनाव के लिए हाथ नहीं फैलाएंगे। 

See also  केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अल्ताफ बुखारी को दी जेड प्लस सुरक्षा