‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल आज यानी 27 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से फेमस शहनाज ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और अब वह अपने बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में शहनाज अपनी टीम, फैमिली और दोस्तों के साथ एक होटल में केक काटते हुए नजर आ रही हैं।

शहनाज ने शेयर की वीडियो

इस वीडियो में शहनाज प्रिंटेड सलवार-कुर्ता में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और खुश लग रही हैं। वहीं इस दौरान शहनाज केक काटते हुए डांस भी भी कर रही हैं। वीडियो में शहनाज की एक फ्रेंड जब उन्हें विश मांगने के लिए कहती हैं तो वे कहती हैं कि मैं विश नहीं मांगती। इस दौरान उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक साल और बड़ी, हैप्पी बर्थडे टू मी! #ब्लेस्ड #ग्रटीटुडे।’

See also  Love You Shankar : शिव भक्तों के लिए आया एनिमेशन फिल्म, इस दिन रिलीज होगी 'लव यू शंकर'

‘किसी का भाई किसी की जान’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

पंजाबी म्यूजिक से अपना करियर शुरू करने वाली शहनाज गिल अब सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी अहम रोल में दिखाई देंगे।