CG News : सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी, FIR दर्ज
CG News : सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी में सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी हो गई। आरोपी ने मेकाहारा में नौकरी लगाने के झासा देकर 1लाख 75 हजार रूपए धोखे से ले लिए। खमतराई थाना का मामला। जागृतिनगर खमतराई निवासी ममता साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जुलाई 2022 में सोभना दास नाम की महिला ने सरकारी अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही और कहा कि मेकाहारा में स्टाफ नर्स और कम्प्यूटर कार्य के लिए लोगों की जरूरत है और नौकरी लगाने की एवज में पैसों की मांग की। जिसपर ममता और उसके परिजन ने उसके झांसे में आकर लाखों रूपए दे दिए।

जिसके बाद छ:माह बीत जाने के बाद भी नौकरी का कोई लेटर नहीं आया। इस बारे में सोभना दास से पूछे जाने पर टालमटोल करने लगी और अधिकारियों ने हवाला देकर और पैसों की मांग करने लगी। जिसपर ममता को ठगी होने की शक में शक्रवार को थाना जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगी के मामले में सोभना दास पर 420 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

See also  सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए 50 लाख रूपये और थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, पीड़ित पहुंचे पुलिस की शरण में…