त्रिपुरा विधानसभा

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने आगामी 16 फरवरी को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस द्वारा जारी इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

बता दें कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने यह लिस्ट जारी की है, जिसमें स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 लोगों का नाम शामिल किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Instructions Ban On Budget Expenditure After February -वित्त विभाग का निर्देश बजट खपाने के लिए न हो खरीदी