arrest social

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 509(ख) के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि किरण ऊर्फ कृतिका तिवारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07 शिवरीनारायण के द्वारा सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप) पर प्रार्थीया एवं उनकी बेटी व पति की फोटो को एडिट कर अभद्र टिका-टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपिया के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में धारा 509(ख) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया किरन ऊर्फ कृतिका तिवारी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BIG BREAKING : नक्सलियों ने दिन-दहाड़े बस को किया आग के हवाले, पुलिस और सुरक्षा बल की सर्चिंग तेज