नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी इलेक्ट्रानिक चैनलों के लिए आज एक एडवायजरी जारी की है जिसमें यह निर्देश दिए गए हैं कि अब टीवी चैनलों को केंद्र सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय महत्त्व और जनहित के कार्यक्रम को अनिवार्य रूप से दिखाने होंगे।  

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार यह एडवाइजरी 1 मार्च 2023 से लागू होगी। इस एडवाइजरी में एक ई-पोर्टल बनाने की बात भी कही गई है जहां राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों का वीडियो सांझा किया जा सके। मंत्रालय के मुताबिक उसने कई ब्रॉडकास्टर्स और चैनलों की एसोसिएशनों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। मंत्रालय के अनुसार कार्यक्रम की अवधि 30 मिनट (आधा घंटा) की होना आवश्यक रखा गया है।

See also  राज्य सरकार ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की, कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाए घर पर ही रहना