CG News : सिर्फ 18 दिनों में अब तक 8 शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Service, धमतरी और अंबिकापुर में भी किया गया लॉन्च
CG News : सिर्फ 18 दिनों में अब तक 8 शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Service, धमतरी और अंबिकापुर में भी किया गया लॉन्च

रायपुर। देश के मेट्रो शहरों के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी जियो ने 5जी सेवा तेजी से शुरू कर रही है। रिलायंस जियो ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और धमतरी में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की। इस लॉन्च के साथ ही रिलायंस जियो छत्तीसगढ़ के 8 प्रमुख शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

बता दें जियो ने मात्र 18 दिनों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर और धमतरी में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की है।

अंबिकापुर और धमतरी के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे. जियो राज्य में सबसे पसंदीदा ब्रांड हैं और दो तिहाई बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी है। जियो ट्रू 5जी के लॉन्च होने से ग्राहकों को विश्वस्तरीय, बेहतरीन टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा।

See also  आज टिकरापारा नगर सांय शाखा में शामिल होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, 1 जनवरी तक रहेंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर

राज्य के 8 शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च होने से क्षेत्र के लोगों को मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, एसएमई, ई गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग और आईटी सेक्टर में अनंत अवसर मिलेंगे. जियो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार और छत्तीसगढ़ प्रशासनिक टीम को राज्य को डिजिटाइज करने के हमारे मिशन में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता है. जियो एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपना स्टैंडअलोन ट्रू 5G नेटवर्क तैनात किया है। जिसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है. जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।