ICC Mens T20 Player Rankings : भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आजकल काफी चर्चे में है। आईसीसी (ICC) ने बुधवार को मेंस टी20 की बैटिंग रैंकिग जारी की है। इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा पहले ही जमा चुके थे और उसे अभी तक बरकरार भी रखा हुआ है। बता दें कि वह 910 अंकों के साथ टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। 910 रेटिंग के साथ सूर्यकुमार यादव T20I में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा उच्चतम रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें की आईसीसी के द्वारा जारी टी20 की नई रैंकिंग लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुए है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को ऊपर-निचे किया गया है। वहीं सूर्यकुमार यादव की टी20 नंबर की कुर्सी और बाबर आजम की वनडे में नंबर की जगह कोई हिला नहीं पाया है। सूर्यकुमार यादव ने अब पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान से और भी बढ़त बना ली है। वन डे में नंबर एक गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज अभी भी इस पर कायम हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा आईसीसी की नई रैंकिंग में जारी है।

See also  IND vs WI: 2 साल बाद टी20 मैच खेलने उतरेगा ये भारतीय खिलाड़ी, इन प्लेयरों पर भी रहेगी नजर

पिछली रैंकिंग में सूर्या ने 890 रेटिंग प्वाइंट थे, लेकिन इस बार उन्होंने 20 रेटिंग प्वाइंट का इजाफा किया है। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में पारी को संभालते हुए 26 रन बनाए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। लिहाजा उन्हें इस पारी का फायदा रैंकिंग में मिला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर