कांग्रेस कर रही है एसबीआई और एलआईसी को घेरने की तैयारी

रायपुर। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच के मामले में अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। 6 फरवरी को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में एसबीआई, एलआईसी ब्रांच के सामने धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

कांग्रेस की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के तहत एक निष्पक्ष जांच हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जांच की जाए। साथ ही एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र : खाद संकट पर गरमाया सदन, कांग्रेस विधायकों ने गर्भगृह में किया प्रदर्शन