पटना। बिहार के मोतिहारी में एनआईए की टीम ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने आज पुलिस के सहयोग से छापेमारी की है। छापेमारी के बाद एनआईए ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीनों लोगों को गुप्त स्थान पर हिरासत में रखा गया है।

माना जा रहा है कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक पीएफआई सरगना भी है। तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि हार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने की है। बिहार पुलिस और एनआईए की टीम संयुक्त रूप से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।  हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि पीएफआई सदस्यों के खिलाफ किस मामले में एनआईए ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि एनआईए बिहार में पीएफआई को लेकर काफी सख्ती बरत चुकी है। पीएफआई के खिलाफ पहले भी एनआईए ने कई बार कार्रवाई की है।

See also  देश में BJP-RSS की विचारधारा ने हिंसा फैला रखी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ बिहार में एंट्री कर बोले राहुल गांधी

वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि हाल ही में जब नेपाल से आई शीला को अयोध्या ले जाया जा रहा था तो पीएफआई के एक ट्रेनर ने आपत्तीजनक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया था। इस ट्रेनर का नाम उस्मान बताया गया है। इस वीडियो में ट्रेनर ने कई आपत्तिजनक बातें कही थी। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।