Big News

रायपुर/दुर्ग/नोएडा। CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आनलाइन सट्टा खिलाने वाले महादेव एप के एक और बड़े गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। (9 bookies of Mahadev online betting arrested in Noida ) नोएडा पुलिस ने दुर्ग से मिले इनपुट पर नौ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन लैपटॉप और 15 मोबाइल फोन जब्त किया है।

CG News: पुलिस ने इन सटोरियों का महादेव एप के संचालकों चंद्राकर बंधुओं से संबंध और नगद जब्ती को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। दुर्ग पुलिस इन सभी को प्रोडक्शन वारंट लेकर आ रही है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

See also  छत्तीसगढ़ में नवगठित जिलों से बदलेगी कांग्रेस-भाजपा की सियासत