पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती को राजधानी दिल्ली में हिरासत में ले लिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर महबूबा मुफ्ती बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

बता दें कि, केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महबूबा मुफ्ती समेत पीडीपी कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल, महबूबा मुफ्ती और पीडीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘गुंडा राज’ है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है।

See also  पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम, नेता जी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर