भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। चोट के चलते टीम इंडिया का एक धाकड़ खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो गया है।

ये खिलाडी हुआ टीम से बाहर

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वह दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। पीठ की चोट के कारण श्रेयस अय्यर अब भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिससे टीम प्रबंधन के उनके टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम उठाने की संभावना नहीं है। ऐसे में ये देखना होगा कि अय्यर टीम से जुड़ते हैं या नहीं।

See also  IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: रायपुर को मिली आरसीबी के दो मैचों की मेजबानी, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे IPL मैच

कम से कम एक घरेलू मैच खेलना होगा

श्रेयस अय्यर ने बेंगलुरू में एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के कुछ वीडियो पोस्ट किये थे जिसमें वह ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ थे। अय्यर स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन नेशनल टीम के साथ इंटरनेशनल स्तर पर वापसी के मानदंड के अनुसार उन्हें कम से कम एक घरेलू मैच खेलना जरूरी होगा। इसलिए अय्यर को सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है, इसमें उन्हें 90 ओवरों के लिए फील्डिंग करनी होगी और लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव