टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय बढ़ेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाइयों के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

See also  Navratri Special : नवरात्र में किस दिशा तुलसी का पौधा लगाना होगा सही ? धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी…

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिर्वतन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। तनाव की स्थितियां बन सकती हैं।

See also  Horoscope 23 January 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

धनु राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा भी लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। माता से धन मिल सकता है। निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा खर्च भी बढ़ेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

See also  13 November 2020 Rashifal : मेष, मिथुन, तुला, मीन राशि को मिलेगी सफलता