Turkey: तुर्किये और सरिया में आये भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली है। बता दें की छह फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। यह इतना जोरदार था कि पड़ोसी देश सीरिया तक हिल गया। इसके बाद दोनों देशों में जो तबाही हुई, उसकी तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। इस प्राकृतिक आपदा ने नरसंहार का जो मंजर दिखाया, वह आने वाले कई सालों तक लोगों को झकझोरता रहेगा।

12 दिन पहले आए भूकंप से अब तक 46 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इसमें तुर्किये में जान गंवाने वालों की संख्या 40,402 है, जबकि पड़ोसी सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। करीब 296 घंटों के राहत एवं बचाव कार्य के बाद अब यहां जिंदा बचे लोगों की उम्मीद न के ही बराबर है। ऐसे में आज(रविवार) रात से बचाव कार्य बंद होने की उम्मीद है।

बचाव कार्य बंद होने के बाद मलबे को तेजी से हटाया जाएगा। आशंका है कि इसके बाद मलबे के नीचे दबे लोगों के शव सामने आ सकते हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद दोनों देशों में करीब तीन लाख घर तबाह को गए हैं। यानी शहर के शहर उजड़ गए हैं।

See also  CG Weather Updates:रायपुर संभाग से 107 दिन बाद मानसून विदा, अगले 48 घंटे में बस्तर से भी हो जाएगा विदा