एक iPhone के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या, 3 दिन तक लाश के साथ रहा आरोपी

वेब डेस्क। एक आईफोन के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला सामने आया है। मामला कर्नाटक का है। खबरों के अनुसार 7 फरवरी को 20 वर्षीय फ्लिपकार्ट एजेंट अपनी ड्यूटी के दौरान एक आईफोन की डिलीवरी करने गया था। जिस व्यक्ति ने इसका ऑर्डर दिया था, उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से दोनों में बहस हो गई थी। आरोपी की पहचान हेमंत दत्ता के रूप में हुई है, जो अरसेकेरे तालुका के लक्ष्मीपुरम इलाके का रहने वाला है।

दरअसल, आईफोन की डिलीवरी करते समय, दोनों के बीच पैसे के भुगतान और पार्सल के अनबॉक्सिंग को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर आरोपी दत्ता ने कथित तौर पर डिलीवरी एजेंट नाइक की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर तीन दिन बाद अंचेकोप्लू के पास फेंक दिया। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने डिलीवरी एजेंट के शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।

See also  Breaking-बजरंग पावर के सर्वेंट क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, एक संदेही हिरासत में

जब काफी समय तक पीड़ित घर नहीं पहुंचा और उसका फोन लगना बंद आया तो उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन्हें पता लगा कि अरसीकेरे तालुक के अंचेकोप्लु में रेलवे ट्रैक के पास डिलीवरी एजेंट का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के फोन कॉल ट्रेस किए और आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर