रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अफसर डी. रूपा

टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया में दो महिला अधिकारियों का विवाद खुलकर सामने आया है। मामला कर्नाटक का है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

रूपा ने शनिवार को सिंधुरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा है कि रोहिणी सिंधुरी ने विधायक सा रा महेश से मुलाकात की थी। रूपा कहती हैं कि पहली बार सुना है कि कोई IAS ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति से मीटिंग में गया था।

हालांकि, रोहिणी सिंधुरी ने IPS डी. रूपा के लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूपा उनके खिलाफ झूठा, व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा मैं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी और अन्य कार्रवाई करूंगी।

See also  हमें हिजाब नहीं हिसाब चाहिए: राकेश टिकैत, किसान नेता बोले- यूपी को सीएम चाहिए तानाशाह नहीं

रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट्स से तस्वीरें ली हैं। बता दें कि रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021 और 2022 में आईएएस अधिकारियों के साथ कथित रूप से इन तस्वीरों को साझा किया था।

उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि तीन पुरुष आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीरें साझा की हैं, यह उनका निजी मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स के मुताबिक ऐसी तस्वीरें शेयर करना और इस तरह की बातचीत करना अपराध है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर