FAKE NOTE NARAYAN PUR
FAKE NOTE NARAYAN PUR

नारायणपुर। जिले की पुलिस ने नकली नोट चलने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह नारायणपुर में आयोजित मावली माता मेले में नकली नोट चलाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

नारायणपुर SP पुष्कर शर्मा ने बताया कि एक दिन पूर्व ही मेला के मिनी डिज्नी लैंड, मीना बाजार के टिकट काउण्टर में एक व्यक्ति के द्वारा 500 रूपये के नकली नोट देकर टिकट खरीदने की घटना घटित हुई थी। इस मामले में मीना बाजार के मैनेजर विक्रम यादव की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में संबंधित आरोपी के विरूद्ध धारा 489 (ख) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं एसडीओपी नारायणपुर लौकेश बंसल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नारायणपुर तोपसिंह नवरंग के नेतृृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बखरूपारा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिया एवं पहनावा के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम पारेश्वर बघेल निवासी छोटेडोंगर का होना बताया। उसने अपने पास नकली नोट होना, जिसे उसने मीना बाजार में झूला के टिकट खरीदने के लिये 500 रूपये के नकली नोट को असली नोट होना बताकर टिकट खरीद कर घटना करना स्वीकार किया।

See also  सुरक्षा में चूक-युवक की मौत-जिम्मेदार कौन? सिंघानिया बिल्डकॉन के हर्षित लैंड मार्क सिटी प्रोजेक्ट में 4 मंजिला ईमारत से गिरकर जान गंवा बैठा युसूफ

हजारों के नोट बरामद

पारेश्वर बघेल के पास से 100, 200 एवं 500 रूपये के 2400 के नकली नोट बरामद हुए। उसने उक्त नोट विशाल मण्डावी, निवासी बैजनपुरी, केशकाल के पास से लाना बताया। जिसके बाद विशाल मण्डावी को पकड़ा गया। विशाल ने भी अपने पास नकली नोट होना स्वीकार किया। औरसाथ ही पारेश्वर बघेल को मेला मड़ई और बाजार में खपत करने के लिए नकली नोट देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से 100, 200 एवं 500 रूपये के असली जैसे दिखने वाले कुल 21,600 रूपये नकली नोट बरामद किया।

एक तिहाई मूल्य पर खपाने की थी योजना

विशाल मण्डावी ने बताया कि उक्त नकली नोट को अलग-अलग मेला, मड़ई और बाजार में लोगों को (एक तिहाई मूल्य पर जैसे कि 17,000 रूपये से 50,000 रूपये नकली नोट उपलब्ध कराकर) एजेंट के माध्यम से खपाने की योजना होना बताया है। मामले में दोनों आरोपी पारेश्वर बघेल एवं विशाल मण्डावी के द्वारा भारतीय रिजर्व के द्वारा जारी 100, 200 एवं 500 रूपये के जैसे दिखने वाले नकली नोट का असली नोट के रूप में उपयोग करने एवं संग्रहण करने का अपराध (धारा 489 ख, 489 घ, 34 भादवि0) कारित करना पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में कुछ अन्य आरोपियों को भी शामिल होना पाया गया है। उक्त नकली नोट के सप्लाई चेन एवं सम्पूर्ण नेटवर्क के संबंध में पतासाजी एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

See also  हरियाणा से छत्तीसगढ़ आकर ATM से 70 लाख उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के बाद पकड़ में आये शातिर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर