Ganapath Teaser: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बहुत जल्द फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) के जरिए बड़े पर्दे पर दिखने वाले है। बता दें कि टाइगर ने ‘गणपत’ फिल्म का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें वो एक्शन करते दिखाई दें रहे है।

ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने एक पावर पैक्ड अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए बताया कि फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।

फिल्म के इस धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ अकाउंट ने लिखा, ‘ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनके अपने लोगों की आवाज शानदार एंटरटेनर 20th अक्टूबर 2023 को रिलीज कर रहा हूं! इस दशहरे सिनेमाघरों में करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस टीजर को देखकर ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक्टर की बॉडी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

See also  Dried Basil : सूखी तुलसी का क्या करें ? धार्मिक विधि से करें उपयोग, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि…

कृति सेनन के साथ दिखेंगे टाइगर

आपको बता दें कि टाइगर की ये फिल्म भी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जिसमें वो कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। बता दें कि दोनों की जोड़ी फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। वहीं इसके अलावा टाइगर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो इसमें वो खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं टाइगर के फैंस उनकी दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।