Earthquake in Himachal Pradesh
Earthquake in Himachal Pradesh

Earthquake: आज सुबह अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप इतना शक्तिशाली था की सभी लोग दहसत में है। बता दें कि चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी।

पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई। भूकंप सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। ये झटके ऐसे वक्त पर आया, जब हाल ही में तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है।

See also  Mission 2023: आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे AAP के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा,चुनावी तैयारियां तेज

ताजिकिस्तान और चीन के सुदूर पश्चिमी सीमा पर शिनजियांग प्रांत के करीब गुरुवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। यह भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार यह क्षेत्र काफी ज्यादा आबादी वाला नहीं है।