रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद शुरू की गयी है। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा। फिर संविधान में संशोधन का प्रस्ताव आएगा। इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होना है। आज दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजनीतिक आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

See also  चुनावी लाभ के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है केंद्र की मोदी सरकार : सोनिया गांधी

-मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के आजीवन सदस्य होंगे।
-अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।
-कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।
-लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।
-कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।
-देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।