रायपुर। कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को राजधानी में कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों को हिम्मत दी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी है, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ किया गया है।

चुनाव नजदीक है, विपक्षी दल एकजुट हों, हमारे पास सिर्फ एक साल का समय रह गया है। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि चुनाव के समय BJP बेमुद्दों को सामने लाती है। देश की नकारत्मक राजनीति से बाहर आना होगा। केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है।

See also  BIG NEWS : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर