छठे माले से छात्रा ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत- Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से आत्महत्या का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बता दें कि एक छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी है। वहींं इस पूरी घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के बोरियखुर्द की है। RDA के निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर छात्रा ने जान दी है। आरंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा 9th क्लास में पढ़ रही थी। छात्रा का नाम आलिया परवीन बताया जा रहा है।

बता दें कि छात्रा संतोषी नगर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी। वीडियो में नीचे खड़े लोग छात्रा को बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन लोगों की आवाज को अनसुना कर छात्रा ने छलांग लगा दी। उंचाई से गिरने के कारण छात्रा की तुरंत मौके पर ही मौत हो गयी।

See also  Chhattisgarh elections 2023 : 4 जगहों पर EVM में आई खराबी, नहीं डल पाया एक भी वोट

घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर