मुर्गा लेकर शिकायत करने थानें पहुंची महिला, बोली पड़ोसी ने किया घायल... पुलिस भी हैरान

बिलासपुर। जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। उसने पड़ोसी पर मुर्गा चोरी करने और उसे मारकर खाने की कोशिश का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस थाने में मुर्गे को भी दिखाया जो कि घायल दिखाई दे रहा था।

महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बता दें कि महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने की शिकायत की है। पूरा मामला रतनपुर क्षेत्र का है।

बता दें कि रतनपुर के सिल्दहा गांव की जानकीबाई बिझवार ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मुर्गा पालन का काम करती है। उसके घर में कई मुर्गे हैं जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला ने कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके मुर्गे को चोरी करने का प्रयास किया है। मगर चोरी करने में पड़ोसी असफल रहा और वह मुर्गे को छोड़ चले गए। महिला ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

See also  कोरोना से निपटने राज्य सरकार की तैयारी पर कल सेंट्रल कैबिनेट सेक्रेट्री करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा

महिला ने बताया कि उनके घर के पड़ोस में रहने वाले बुगल और दुर्गा ने मुर्गे को पकड़ा और उसे मारकर ले जाने की तैयारी में थे। इस दौरान महिला ने उन्हें देख लिए और उनके पास दौड़ते हुए पहुंच गई। महिला ने मुर्गे को पड़ोसी के हाथ से छुड़ाया और वापस ले आई इस दौरान मुर्गा घायल हो गया। इस दौरान पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपने घालय मुर्गे के साथ थाने आई थी। महिला की शिकायत पर उसे समझाइश दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर