रायपुर : आज से छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया है। वही प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरीशचंदन के अभिभाषण से पहले ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया। बता दें कि विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यपाल विश्व भूषण हरीशचंदन का अभिभाषण शुरू हुआ। स्वस्थ्य गत कारणों के कारण राज्यपाल ने सिर्फ 15 मिनट तक अभिभाषण पढ़ा। बाकी हिस्सा पढ़ा हुआ माना जायेगा।

राज्यपाल के अभिभाषण में बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बार-बार विपक्ष अपनी सीटों से उठकर टोका टोकी करने लगा। राज्यपाल के इंग्लिश में दिये जा रहे संबोधन के बीच विपक्ष बार-बार ये भी कहता दिखा कि उन्हें ये बातें समझ नहीं आ रही है।

विपक्ष ने राज्यपाल के अधिकार और राज्यपाल पर अविश्वास रखने का सरकार पर लगाया आरोप लगाया है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य सचिव ने आप के खिलाफ हाईकोर्ट में केस किया है। यह सरकार राज्यपाल को मान्यता देती है कि नहीं? अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह सरकार राज्य सरकार के खिलाफ है। भारत सरकार के खिलाफ है। वहीं धर्म लाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संवैधानिक संकट की स्थिति में है।

See also  Chhattisgarh Assembly Budget session: विधानसभा में हंगामे के आसार, आज 56 ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव,डिप्टी सीएम विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल देंगे सवालों के जवाब