विधानसभा चुनाव 2023ः त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, जीत की जश्न में डूबे भाजपा नेता

टीआरपी डेस्क। भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर ली है।  वहीं मेघालय के रुझानों में में NPP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी की जीत पर भाजपा के मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है। बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां पर कुल 33 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। पार्टी की सरकार बनना तय है।

इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।

See also  माननीयों की जेब से जाएगी पेंशनभोगियों को राशि; इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर