नकल करते पकड़ाई कांग्रेसी पार्षद की पत्नी, दिला रही थीं लॉ की परीक्षा

बिलासपुर। कानून की परीक्षा के दौरान नकल करते कांग्रेस के पार्षद की पत्नी पकड़ी गई हैं। बता दें कि यह मामला बिलासपुर का है। जिले के कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय में लॉ का एक्जाम दिला रही सीमा सिंह को उड़नदस्ता की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।

दरअसल विधि संकाय के अंतिम वर्ष की परीक्षा हो रही थी। ह्यूमन राईट्स विषय का एक्जाम था, चलते एग्जाम के बीच अटल बिहारी विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम पहुंची और टीम ने पार्षद पत्नी को रंगे हाथों पकड़ नकल का प्रकरण बनाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ED News Breaking - अरविंद सिंह की रिमांड बढ़ी, निरंजन दास की अग्रिम जमानत पर फैसला कल