CLINIK CHHAPA

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंड में अवैध रूप से संचालित पैथोलैब, क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई लगातार जारी है।

छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए जिले में विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में राजस्व, चिकित्सा और पुलिस विभाग को शामिल करते हुए दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार गठित दल द्वारा विकासखण्ड पामगढ़ में 16 अवैध क्लीनिक और पैथोलेब बंद कराया गया। विकासखण्ड नवागढ़ मे 03 अवैध क्लीनिक, पैथोलेब बंद कराते हुए 01 के विरूद्ध FIR भी दर्ज कराया गया है।

इसी तरह विकासखण्ड बलौदा मे 01 अवैध क्लीनिक बंद कराया तथा 01 के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। विकासखण्ड अकलतरा मे भी 01 के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड बम्हनीडीह मे 04 अवैध क्लीनिक, पैथोलेब बंद कराते हुए 01 के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। विभाग के मुताबिक अवैध झोलाछाप चिकित्सकों, पैथोलेब और क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

See also  Good News : कोरोना काल के बीच छत्तीसगढ़ में 40 हजार से ज्यादा बच्चों को पहली बार मुफ्त लगेगा न्यूमोकोकल निमोनिया टीका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर