नई दिल्ली : कल से नौसेना की कमांडर की बैठक शुरू होने वाली है। बता दें कि पहली बार है कमांडर्स की बैठक समुद्र के बीच INS Vikrant होने वाली है। यह बैठक पांच दिनों तक चलेगा जहां पहले दिन नेवी के टॉप कमांडर्स को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा से जुड़े सैन्य और रणनीति स्तर पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके अलावा पिछले छह महीनों के दौरान किये नेवी के ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक, ट्रेनिंग, मानव संसाधन और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भी कमांडर्स चर्चा करेंगे।

INS विक्रांत पर उड़ान परीक्षण किए जा रहे हैं
वर्तमान में आईएनएस विक्रांत पर उड़ान परीक्षण किए जा रहे हैं। फरवरी में स्थानीय रूप से बनाए गए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) और रूसी-मूल मिग-29k के नौसेना संस्करण का एक प्रोटोटाइप पहली बार वाहक से उतारा गया और पहली बार आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरी। फ्रेंच राफेल एम फाइटर ने पिछले दिसंबर में आईएनएस विक्रांत के लिए एक सीधी प्रतियोगिता में अमेरिकी एफ/ ए-18 सुपर हॉर्नेट को रेस से बाहर कर दिय। राफेल का निर्माण दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) द्वारा किया जाता है, जबकि सुपर हॉर्नेट एक अमेरिकी विमान है।

See also  Ajit Pawar Plane Crash: यह एक हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत पर शरद पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार