बजट पूर्व सीएम भूपेश बघेल दे रहे हैं जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश, देखें Live

रायपुर। बजट पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जनता के नाम संदेश दिया। उन्होंने कल पेश किए जाने वाले बजट को भरोसे का बजट बताया है। पढ़ें सीएम बघेल का पूरा संबोधन…

मेरे प्यारे प्रदेशवासियों जैसे की आप सब जानते हैं कि कल 6 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2023 का बजट पेश होने जा रहा है। साथियों ये बजट छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट है। या उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को नव छत्तीसगढ़ बनाने का संबल दिया। यह वही भरोसा है जो आप ने हमारे घोषणापत्र पर, हमारी कार्यशैली पर और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर जताया है। हमने सरकार बनते ही बापू के ग्राम स्वराज्य के संकल्प और न्याय की नीती को आकार देना शुरू कर दिया था। इस दौरान बीते वर्षों में आयी चुनौतियों से आप सब परिचित हैं। चाहे वह कोरोना जैसी वैश्विक आपदा की चुनौती हो या अन्य चुनौतियां जिन्हें आप सब समझते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में 29 नए कोरोना पाॅजिटिव,एक्टिव मरीज़ों की संख्या 315 पहुंची, किस जिले में कितने , देखें पूरी सूची

लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इन सभी चुनौतियों को चीरते हुए हम बाहर निकले हैं और इस समय सबसे अच्छे आर्थिक प्रबंधन वाले प्रदेशों में से एक है। यह आपके भरोसे का परिणाम है कि देश भर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक है। सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। देशभर में धान खरीदी के रिकॉर्ड भी छत्तीसगढ़ ने तोड़ा हैं। आदिवासियों के लिए नई योजना पहुंची है। साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल देश की सरकारे अपना रही है। आज मैं आपसे एक और बात कहना चाहता हूँ।

छत्तीसगढ़ के नाम से लोगों को सिर्फ नक्सली हिंसा याद आती थी। ज़रा सोचिये पर्यटकों को दिमाग में प्रश्नचिन्ह क्यों आते थे? आज समय बदला है। छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी जैसे दो बड़े सीज़न क्रिकेट मैच हो चूके हैं। पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय मैच ने हम सब का गौरव बढ़ाया। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग भी अभी हाल में ही संपन्न हुआ। अचानक से इतना कुछ बदल गया है कि देश के लोग छत्तीसगढ़ आने को उत्सुक हैं। आप देख रहे होंगे कि प्रदेश में लगातार बॉलीवुड कलाकार। फ़िल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आ रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है।

See also  आश्रम में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 9 बच्चों को ICU में भर्ती

यह सब जन भागीदारी से ही संभव हो सका है। हमारा राज्य अब देश को रास्ता दिखा रहा है। लोगों का नजरिया बदला है, साथियों। अब कल मैं जो छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। वो हमारे प्रदेश के सपनों को नई हकीकत देने वाला बजट होगा जो आसमान में नहीं जमीन पर बात करेगा। इस अवसर पर मैं आप सबको भरोसा बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूँ। साथ ही यह जिम्मेदारी भी आप सब के कंधों पर रखना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ को नकारात्मकता से भर देने वालों को पहचानिये और नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा को सब लोग मिलकर रफ्तार दीजिए, जोहार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर