जैकलीन फर्नांडीस

टीआरपी डेस्क। 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने होली के अवसर पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को लेटर लिखकर बधाई दी है। इस लेटर में उन्होंने लिखा- मैं सबसे शानदार, अमेजिंग और ब्यूटीफुल इंसान जैकलीन को होली की शुभकामनाएं देता हूं।

पढ़ें सुकेश का खत

सुकेश ने लिखा, ‘मैं सबसे पहले मीडिया फ्रेंड्स को उनके सपोर्ट के लिए और हमेशा मेरा वर्जन सामने के लिए धन्यवाद देता हूं।’

इसके बाद जैकलीन के लिए लिखा- बेबी गर्ल तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाउंगा। मैं तुम्हें प्यार करता हूं बेबी, मुस्कुराती रहो। तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या और कितना मायने रखती हो। मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं।

दुश्मनों को भी बधाई दी

सुकेश ने परिवार, समर्थकों, दोस्तों, हेटर्स, दुश्मनों और अपनी लीगल टीम को होली की शुभकामनाएं दीं। ये लेटर सुकेश ने अपने एडवोकेट के माध्यम से भेजा है। जिसमें उसने मंडोली जेल का पता लिखा है।

See also  एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी, कुछ ही देर में देंगे शादी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर