नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है। आज उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सीएम ने खड़गे के साथ बजट में किये गये प्रावधानों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट में युवाओं,किसानों, आदिवासियों के लिए किये गए प्रावधान की जानकारी दी। बजट की सराहना करते हुए खड़गे ने कहा यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा। इसके साथ ही सीएम ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पूर्व तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में शामिल हुए थे, जहां से वे दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए पहल की जानकारी दी।

See also  Mahesh Gagda's Allegation On Mid-Day Meal- पूर्व मंत्री गागड़ा ने मध्यान्ह भोजन को बताया घटिया