OYO Rooms

टीआरपी डेस्क। Oyo Rooms के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 1 बजे डीएलएफ सिक्युरिटी से जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 में डीएलएफ की The Crest सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कोई व्यक्ति गिर गया है।

साथ ही पुलिस ने बताया, “उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया है। एसएचओ सेक्टर 53 के साथ एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान, गिरने वाले व्यक्ति की पहचान रमेश प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई। जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।

गौरतलब है कि रमेश अग्रवाल को हाल ही में अपने 29 वर्षीय उद्यमी बेटे की गीतांशा सूद के साथ शादी में देखा गया था। इस जोड़े ने 7 मार्च को दिल्ली के पांच सितारा ताज पैलेस होटल में एक हाई-प्रोफाइल शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

See also  प्रियंका गांधी ने किया भावुक पोस्ट, बताया कांग्रेस का रायबरेली से रिश्ता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर