रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 मार्च की देर शाम रायपुर स्थित शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। वहां उन्होंने चेटीचंड्र में छुट्टी देने की घोषणा की है। ये अवकाश राज्य के नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होगा।

बता दें कि 16 मार्च की देर शाम मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। इसके बाद 122 महिलाओं और युवतियों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की शदाणी दरबार की तरफ से की जाने वाली व्यवस्था की तारीफ की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Political statement on ban on Bajrang Dal intensified- बृजमोहन बोले सामने आ गया कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा