टीआरपी डेस्क। विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेर रही है। अडानी के विषय पर बिना साक्ष्य प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के मामले में राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है।

टीआरपी डेस्क। विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेर रही है। अडानी के विषय पर बिना साक्ष्य प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के मामले में राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है।

वहीं अब भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कहा है कि जिस तरह कैंब्रिज में भारत के लोकतंत्र और संसद पर सवाल खड़ा किया गया और यूरोप व अमेरिका से हस्तक्षेप की बात कही गई वह किसी भी भारतीय और खासकर सांसद के आचरण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में विशेष समिति बनाकर उनके आचरण की जांच की जाए और लोकसभा सदस्यता रद की जाए।

गौरतलब है कि संसद में सवाल के बदले कैश मामले में ऐसी ही एक विशेष समिति ने कुछ सदस्यों की जांच की थी और बाद में उनकी सदस्यता रद हो गई थी। बुधवार को निशिकांत ने लोकसभा अध्यक्ष को रूल 223 के तहत नोटिस देकर यह मांग की है।

See also  COVID-19: भारत में मई के मध्य तक आएगा कोरोना के 2 वेब का पीक, आईसीएमआर के शोध पर आधारित है रिपोर्ट

विस्तार से कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जिस तरह संसद और लोकतंत्र की गरिमा पर चोट की गई है वह चिंतनीय है। लिहाजा कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं दूसरी तरह सदन में आज लोकसभा में 5वें दिन की कार्यवाही शुरू होने के 20 मिनट बाद ही खत्म हो गई। सदन में नारेबाजी के चलते अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगा रहे थे। बता दें कि BJP पिछले 4 दिन से राहुल गांधी के कैम्ब्रिज वाले बयान पर माफी की मांग कर रही है। राज्यसभा भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर